12 मई का पंचांग: मंगलवार को बन रहा है शुभ मुहूर्त, निवेश या पूजा से पहले नोट कर लें राहुकाल और पंचक

 

12 मई 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ कृष्ण दशमी के साथ शुभ योग बन रहे हैं। जहाँ अभिजीत और विजय मुहूर्त कार्यों में सफलता दिलाएंगे, वहीं भद्रा और पंचक की मौजूदगी सतर्क रहने का संकेत दे रही है। जानें आज का पूरा शुभ-अशुभ समय।

 
 

दोपहर 2:52 तक रहेगी दशमी तिथि

अभिजीत और विजय मुहूर्त का शुभ संयोग

सुबह से दोपहर तक भद्रा का साया

शाम को अमृत काल का विशेष समय

राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचें

सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक या नए कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग का अवलोकन अनिवार्य माना गया है। पंचांग के मुख्य अंगों—नक्षत्र, योग, करण, वार और तिथि के अनुसार समय का चक्र चलता है। मंगलवार, 12 मई 2026 को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि का आगमन होगा। हालांकि, उदयातिथि की मान्यता के अनुसार पूरे दिन दशमी का ही प्रभाव माना जाएगा।

नक्षत्र और योग की स्थिति
मंगलवार को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो 12 मई को पूरे दिन से लेकर अगले दिन 13 मई की सुबह 1 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। वहीं, योग की बात करें तो 'वैधृति' योग रात 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। करण की स्थिति के अनुसार 'विष्टि' दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक सक्रिय रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा।

अभिजीत और विजय मुहूर्त: सफलता के विशेष क्षण
आज के दिन शुभ कार्यों के लिए कई अनुकूल मुहूर्त उपलब्ध हैं। सबसे महत्वपूर्ण अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके अतिरिक्त, कार्यों में जीत दिलाने वाला विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

अन्य शुभ समय इस प्रकार हैं:--

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:08 से 4:50 तक।

अमृत काल: शाम 5:21 से 6:56 तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:02 से 7:23 तक।

भद्रा और राहुकाल: इन समयों में रहें सावधान
पंचांग के अनुसार, आज कुछ समय ऐसा भी है जिसमें शुभ कार्यों को टालना बेहतर होता है। विशेष रूप से भद्रा सुबह 5 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। भद्रा काल में नया काम शुरू करना शास्त्र सम्मत नहीं माना जाता।

इसके अलावा अशुभ समय का विवरण नीचे दिया गया है:

राहुकाल: दोपहर 3:40 से शाम 5:22 तक।

यमगंड: सुबह 8:55 से 10:36 तक।

गुलिक काल: दोपहर 12:18 से 1:59 तक।

दुर्मुहूर्त: सुबह 8:14 से 9:09 तक।

आज पूरे दिन पंचक भी प्रभावी रहेगा, इसलिए सावधानी के साथ कार्यों का संपादन करें।