अघोर पीठाधीश्वर बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव का देखें वीडियो, रामगढ़ में उमड़ रहा है लोगों को हुजूम
भोर में कांवड़ियों के जलाभिषेक से शुरुआत
हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य आरती में लिया हिस्सा
महिलाओं ने सोहर गाया और बांटा गया सेठौरा
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्वानों की गोष्ठी
700 पुलिसकर्मी और पीएसी बल तैनात
चंदौली जिले के रामगढ़ में अघोर पंथ के महान संत बाबा कीनाराम जी का तीन दिवसीय 427वां जन्मोत्सव बृहस्पतिवार से बेहद धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। जन्मोत्सव का आगाज तड़के भोर में कांवड़ियों द्वारा किए गए जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके तुरंत बाद बाबा कीनाराम की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
भोर में कांवड़ियों के जलाभिषेक से शुरुआत
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) September 10, 2026
हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य आरती में लिया हिस्सा#BabakinaramTemple pic.twitter.com/aYKTUHOWki
सोहर गीतों की गूंज और प्रसाद में बंटा सोठौरा
संत कीनाराम के प्रति देश के कोने-कोने में रहने वाले अनुयायियों और स्थानीय लोगों के दिल में अटूट श्रद्धा है। पहले दिन सुबह से ही पूरे रामगढ़ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तिमय माहौल के बीच गांव की महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर जन्मोत्सव की खुशियां बांटी। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में सेठौरा बांटा गया, जिसे पाकर भक्त निहाल हो उठे।
रामगढ़ में बाबा कीनाराम का 427वां जन्मोत्सव
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) September 10, 2026
देखें तस्वीरें व वीडियो
रामगढ़ में लगा है विशाल मेला#BabakinaramTemple pic.twitter.com/35wilNBgf6
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर 12 बजे से मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख विद्वानों ने शामिल होकर बाबा कीनाराम जी के जीवन और उनके विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
चंदौली में बाबा कीनाराम का 427वां जन्मोत्सव जारी
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) September 10, 2026
अगले 3 दिनों लगेगा मेला, आएंगे दूर-दूर से संत और श्रद्धालु#BabakinaramTemple pic.twitter.com/CT2w4rLD35
कीनाराम कॉलेज परिसर में लगा विशाल मेला
जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर कीनाराम इंटर कॉलेज के विशाल मैदान में मेले का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मेले में तरह-तरह की दुकानें और व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को एक बेहतरीन और सुखद अनुभव मिल सके।
सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी
लाखों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर और इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा में 700 पुलिस जवानों के साथ पीएसी की एक पूरी कंपनी तैनात की गई है। साथ ही एलआईयू और गुप्तचर शाखा की टीमें भी सक्रिय हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि चप्पे-चप्पे पर बारीकी से नजर रखी जा सके।