पुत्र के लंबी उम्र की कामना के लिए जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
 

बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है।
 

चंदौली जिले में जगह जगह पर पुत्र की लंबी आयु के लिए जीवित्पुत्रिका पर्व को कठिन निर्जला व्रत के साथ मनाया गया। इस दौरान सैयदराजा नगर पंचायत स्थित तालाब पर जीवित्पुत्रिका का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमे  महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर भगवान जिउतबन्धन से प्रार्थना करती देखी गयीं। 

कहा जाता है कि महिलाएं बेहद पवित्रता और आस्था के साथ इस पर्व को मनाती हैं। बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसमें निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं एक बूंद पानी का सेवन नहीं करती हैं। यह एक कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसे कई लोग जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं।
 
इस मेले के दौरान पोखरे पर एक मेला भी लगाया गया था। मेले में बच्चों ने खूब आनंद उठाया और खिलौनों की खरीदारी की।

 इस दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल व पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार व भाजपा नेता नीरज अग्रहरि और अमित डाली व प्रमुख समाज सेवी में राजेश जायसवाल उर्फ बाढू जायसवाल, डा. रामअशीष कुशवाहा, महेंद्र राय, कन्हैया लाल, राकेश शर्मा, मीना सिंह, नामवर प्रसाद, आनंद विहारी केसरी, राजा भैया 'राज', सुशील शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं पोखरे पर जिला प्रशासन व सैयदराजा पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तैद व्यवस्था भी की गई थी।