ऐसा है आपका साप्ताहिक राशिफल : जानिए 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक का भविष्यफल
जानिए कैसे रहेगा आपका आने वाला सप्ताह
हर किसी के लिए है खास टिप्स
जानिए किस राशि के लोग क्या करें और किन बातों से बचें
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल की जानकारी दी जा रही है। 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी। इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ-साथ यह भी जानिए कि परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि:
इस सप्ताह मन में अनजाना भय बना रह सकता है। हालांकि लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी। वाणी पर संयम बनाए रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और उनके माध्यम से लाभ भी संभव है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
वृषभ लग्नराशि:
भाई-बहनों के बीच मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बात करें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन की संभावना है। आलस्य के कारण कार्य समय पर पूर्ण न होने से तनाव रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और विवाह की संभावनाएं बन सकती हैं।
मिथुन लग्नराशि:
यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें वरना कार्य बिगड़ सकते हैं। दांतों की समस्या से जूझ सकते हैं। दांपत्य जीवन व साझेदारी में मतभेद संभव हैं। माता की सेहत पर ध्यान दें। नौकरी की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
कर्क लग्नराशि:
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह शुभ है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास रह सकती है। सप्ताह का अंत मानसिक राहत देने वाला रहेगा।
सिंह लग्नराशि:
खर्चों में इजाफा हो सकता है, कुछ अनावश्यक व्यय भी संभव हैं। हालांकि धन आगमन भी बना रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। संतान व शिक्षा से जुड़ी चिंता हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा, नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। यात्राएं लाभप्रद रहेंगी।
कन्या लग्नराशि:
इस सप्ताह कार्यों की गति धीमी रह सकती है। रक्त संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। भवन या वाहन में खर्च संभव है। सरकारी कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र शिक्षा क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करेंगे। माता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है।
तुला लग्नराशि:
इस सप्ताह लाभ के नए द्वार खुलेंगे। छात्रों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकता है। नौकरी में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है जिससे मन व्यथित हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक लग्नराशि:
लाभ कम और खर्च अधिक रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों से तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्य समय से पहले पूरे हो सकते हैं। वाणी में कटुता न रखें। बड़े भाई से मतभेद की संभावना है। नकारात्मक सोच परेशान कर सकती है।
धनु लग्नराशि:
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। मान-सम्मान में गिरावट संभव है। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ है। दादा या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
मकर लग्नराशि:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बायीं आंख में दिक्कत हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। क्रोध में आकर कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्च बढ़ेगा, जीवनसाथी पर व्यय संभव है। कार्य का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां सामान्य होंगी और लाभ मिलेगा।
कुंभ लग्नराशि:
भाई और मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्राओं के चलते थकावट और स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। धन की स्थिति ठीक रहेगी और सप्ताह के अंत तक लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मीन लग्नराशि:
नौकरी में अधिकारियों से तनाव संभव है। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। पिता से विवाद हो सकता है। कोई व्यक्ति अपमानित करने की कोशिश कर सकता है। छात्रों को अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। संतान के कारण तनाव संभव है। निवेश से परहेज करें, जोखिम से बचें।