साप्ताहिक राशिफल : 1 से 7 सि तंबर 2025 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह
 

विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखद बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको खुशी दे सकता है।
 

एक क्लिक में जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

जानिए किन लोगों के आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

नौकरीपेशा लोगों के लिए कैसा होगा पूरा सप्ताह

आगामी 1 सितंबर से 7 सितंबर 2025 का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़िए अपनी लग्नराशि के अनुसार विस्तृत राशिफल जान सकते हैं। इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में क्या-कुछ बदलाव आने वाले हैं, और परेशानियों से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, आइए इसे जानने की कोशिश करते हैं...

मेष लग्नराशि (Aries)
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने पराक्रम में कुछ कमी महसूस हो सकती है। यश और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृषभ लग्नराशि (Taurus)
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। दैनिक कार्यों में मिलने वाली सफलता से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखद बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको खुशी दे सकता है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini)
इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ उलझनें आ सकती हैं। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है, जिससे आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है, इसलिए आलस्य से बचें। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। सुखों में वृद्धि होगी और भोग-विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer)
आपका पराक्रम इस सप्ताह बढ़ा-चढ़ा रहेगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। हालांकि, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। मन में थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। संतान की तरफ से कुछ परेशानी मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह लग्नराशि (Leo)
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह नई उपलब्धियां मिल सकती हैं और नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा। आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं या अपने मकान से संबंधित कोई कार्य पूरा कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या लग्नराशि (Virgo)
इस सप्ताह आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप कोई नया घर खरीद सकते हैं या अपने घर पर खर्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। संतान के लिए समय अच्छा है और छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

तुला लग्नराशि (Libra)
आर्थिक लाभ के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को नए कार्यों के साथ-साथ लाभ होने के भी पूरे आसार हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। मुख से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें। इस सप्ताह कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio)
इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा, जिससे आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपके मनचाहे कार्य पूरे होने और लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं।

धनु लग्नराशि (Sagittarius)
नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है, जिससे खुशी प्राप्त होगी। हालांकि, व्यापारियों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से हफ्ता ठीक-ठाक रहेगा। भोग-विलास की चीजों पर खर्च होगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बनेंगे और कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर लग्नराशि (Capricorn)
इस सप्ताह आपके शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। धन के मामले में यह हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा और बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। आलस्य बना रह सकता है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius)
नौकरी कर रहे लोगों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी से दिन बिताना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें। मन चलायमान रहने के कारण कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मीन लग्नराशि (Pisces)
इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी रुके और अटके काम आगे बढ़ेंगे। आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा या कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों और क्रोध से बचकर रहें।