रेवसां गांव में BDO महेंद्र प्रताप चौबे व प्रधान दुखहरण राय ने लगाए पौधे

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बरहनी विकास खण्ड के रेवसां गांव में रविवार को ग्राम प्रधान दुखहरण राय के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर के परिसर में पौधरोपण कर किया गया। वहीं उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण करने का निर्णय लिया। बीडीओ बरहनी महेंद्र प्रताप
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बरहनी विकास खण्ड के रेवसां गांव में रविवार को ग्राम प्रधान दुखहरण राय के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर के परिसर में पौधरोपण कर किया गया। वहीं उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लेते हुए पौधरोपण करने का निर्णय लिया।

बीडीओ बरहनी महेंद्र प्रताप चौबे ने कहा वृक्ष हमारे जीवन में काफी सहायक हैं। पर्यावरण के संतुलन को बनाने में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाया जा सके।

आगे कहा कि इसके लिए सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी पौधरोपण अभियान में जुड़ने का काम करें। पर्यावरण के संतुलन को बनाने के लिए पौधरोपण करना नितांत आवश्यक है। पेड़ पौधे से ताजी व शुद्ध हवा मिलती है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को पौधरोपण करने का काम करना होगा। तभी पर्यावरण के संतुलन को बनाया जा सकता है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गनपत राय, विद्याशंकर दुबे, मुकेश, सियाराम, छोटू आदि रहे।