हाइवे पर अचानक धधक उठी रांची जा रहे हसन अली की कार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली से हाईवे पर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में कार धूं-धूं करके जलने लगी, जिससें पूरे हाइवे पर अफरा तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए हाइवे पर गाड़ियों का रफ्तार भी थम गयी। जानकारी के अनुसार हसन अली निवासी रांची अपनी पत्नी के साथ
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली से हाईवे पर एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में कार धूं-धूं करके जलने लगी, जिससें पूरे हाइवे पर अफरा तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए हाइवे पर गाड़ियों का रफ्तार भी थम गयी।

जानकारी के अनुसार हसन अली निवासी रांची अपनी पत्नी के साथ अपने निजी कार से लखनऊ किसी काम से गये थे। वह अपना काम पूरा करके रांची वापस लौट रहे थे तभी चकिया तिराहे के पास हाइवे पर उनके गाड़ी का क्लच कार्य करना बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होने गाड़ी में आग देख सवार लोगों को उतारा। थोड़ी देर बाद ही गाड़ी तेजी से धधक उठी।

हसन व आसपास के लोग आग पर भरपूर काबू करने की कोशिश किये, लेकिन आग पर काबू होता न देख पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद पुलिस के माध्यम से फायर बिग्रेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल इसमें कोई घायल नहीं हो पाया है।