हत्या के 4 दिन बाद लाव-लस्कर के साथ पहुंचे BJP नेता, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कैबिनेट राज्य मंत्री अनिल राजभर को पीड़ित परिवार से मिलने के निर्देश दिए। शनिवार को मंत्री अनिल राजभर चंदौली पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
 


चंदौली में दवा कारोबारी के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर


बोले—अपराधियों की 7 पीढ़ी तक कांप जाएगी 


किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्याकांड 

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाजार में 18 नवम्बर को दवा कारोबारी रोहिताश पाल की गोली मारकर की गई हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कैबिनेट राज्य मंत्री अनिल राजभर को पीड़ित परिवार से मिलने के निर्देश दिए। शनिवार को मंत्री अनिल राजभर चंदौली पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

रोहिताश पाल के घर पहुंचे योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपराधियों ने चंदौली जिले में बड़ी चुनौती दी है। सरकार उन्हें ऐसी सजा मुकर्रर करेगी कि सात पीढ़ी तक उसकी रूह कांप जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी विस्तृत बातचीत हुई है और सरकार इस मामले में हर संभव कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार जिस प्रकार की कार्रवाई चाहता है, और जनपद के लोग जिस न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, सरकार उसी हिसाब से निर्णायक कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/X5uKQlKovKo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/X5uKQlKovKo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दवा कारोबारी की हत्या ने स्थानीय व्यापारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस, एसटीएफ और विशेष टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।