Chandauli No Entry Plan: देव दीपावली और शादी सीजन में मुगलसराय में भारी वाहनों पर नो-एंट्री, कोयला मंडी से पड़ाव-रामनगर मार्ग पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध, 2 से 4 बजे वाली छूट खत्म

 

चंदौली मुगलसराय में देव दीपावली और शादी सीजन में भारी वाहनों पर नो-एंट्री, कोयला मंडी से पड़ाव-रामनगर मार्ग पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध, 2 से 4 बजे वाली छूट खत्म, यातायात पुलिस की अपील।

 
 

मुगलसराय में भारी वाहनों पर नो-एंट्री

कोयला मंडी से पड़ाव रामनगर प्रतिबंध

सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध

देव दीपावली शादी सीजन यातायात

2 से 4 बजे वाली छूट खत्म

सर्वसाधारण एवं समस्त ट्रांसपोर्ट संचालकों (कोयला मंडी मुगलसराय) को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में एकादशी, देव दीपावली तथा विवाह का सीजन प्रारंभ होने के कारण जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनहित में निम्न निर्णय लिया गया है-

ये हैं जिले के प्रतिबंधित मार्ग

कोयला मंडी से पड़ाव एवं रामनगर की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित (नो-एंट्री) रहेगा।

पूर्व में लागू व्यवस्था दिन में 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कोयलमंडी से जो भारी वाहन बाहर निकलते थे, वह अब नहीं निकल पाएंगे और रात के 9:00 बजे के बाद ही जा पाएंगे।

क्यों लिया गया फैसला?

देव दीपावली और शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही मुगलसराय क्षेत्र में बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। एकादशी से लेकर देव दीपावली तक श्रद्धालुओं और खरीदारी करने वालों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही शादी सीजन में भी वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में भारी वाहनों के चलने से जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह फैसला लिया है।

की जा रही है लोगों से अपील

सभी ट्रांसपोर्टरों से अनुरोध है कि वे अपने स्तर से समस्त ट्रक चालकों को इस आदेश से अवगत करा दें, ताकि वे निर्धारित समय के दौरान उक्त मार्ग पर प्रवेश न करें और अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। यातायात के दबाव की समीक्षा के उपरांत उच्चाधिकारियों द्वारा जो भी अग्रिम निर्णय लिया जाएगा, उसकी सूचना समय से दे दी जाएगी।

आम जनमानस की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु लिया गया यह निर्णय जनहित में है। चन्दौली यातायात पुलिस आपसे पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है। असुविधा के लिए खेद है।