Viral Video: अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर इन लोगों को गाली दे रहा है मुलायम यादव, अब जल्द ही खोज लेगी पुलिस
चंदौली जिले में से संबंधित एक युवक का सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ईरानी नेता की मौत और एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।
सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो वायरल
ईरानी सुप्रीम लीडर पर अभद्र टिप्पणी
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा प्रयोग
चन्दौली क्षेत्र में वीडियो से आक्रोश
पुलिस संज्ञान और जांच की मांग
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले का नाम मुलायम यादव बताया जा रहा है। वह अलीनगर इलाके के वार्ड नंबर 9 का रहने वाला है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी है।
धार्मिक प्रतीकों का सहारा और विवादित दावे
वीडियो की शुरुआत में वह व्यक्ति 'हर हर महादेव', 'जय बाबा कीनाराम' और 'जय काल भैरव' जैसे जयकारे लगाता है। हालांकि, इन धार्मिक नारों के तुरंत बाद वह सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले शब्दों और गालियों का सहारा लेता है। वह खुलेआम धमकी भरे लहजे में '72 हूरों के पास भेजने' जैसी बातें कर रहा है और कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले दावे कर रहा है।
पुलिस जल्द करेगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद चंदौली और आसपास के इलाकों में लोगों ने इसे आपसी भाईचारे को खत्म करने की साजिश बताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे वीडियो समाज में जहर घोलने का काम करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने वीडियो का संज्ञान लिया है। साइबर सेल के माध्यम से वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या धार्मिक भावनाओं को आहत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और ऐसे किसी भी वीडियो को शेयर न करने की अपील की है।