सावधान! रविवार को घर से निकलने से पहले पढ़ लें चंदौली-वाराणसी का नया ट्रैफिक प्लान व रूट डायवर्जन

 

वाराणसी के डोमरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के चलते 1 मार्च 2026 को चंदौली-वाराणसी मार्ग पर भारी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। जाम और चालान से बचने के लिए निकलने से पहले पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट जरूर देख लें।

 
 

1 मार्च को सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन

डोमरी वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु यातायात बदलाव

भारी वाहनों का चकिया तिराहे से डायवर्जन

पड़ाव से राजघाट पुल पर प्रवेश प्रतिबंधित

कोयला मण्डी के वाहनों पर भी रोक

वाराणसी के डोमरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम के दृष्टिगत चंदौली पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन रविवार, 1 मार्च 2026 को प्रातः 04:00 बजे से दोपहर 14:00 (2 बजे) तक प्रभावी रहेगा। यदि आप कल इस रूट पर यात्रा करने वाले हैं, तो जाम और असुविधा से बचने के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

भारी वाहनों के लिए चकिया तिराहा और साहूपुरी से डायवर्जन
पुलिस प्रशासन के अनुसार, अलीनगर और चंदौली की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो मुगलसराय और पड़ाव होते हुए राजघाट (वाराणसी) जाना चाहते हैं, उन्हें चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद चौराहा) से ही गोधना चौराहे की तरफ मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन नेशनल हाईवे (NH-19) या रिंग रोड का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे।

वहीं, रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले मालवाहक वाहनों को साहूपुरी तिराहे से व्यास नगर होते हुए एफसीआई तिराहे की तरफ डायवर्ट किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से पड़ाव जाने वाले वाहन भी एफसीआई तिराहे से व्यासनगर होते हुए पीएसी तिराहा और रामनगर का रास्ता अपनाएंगे।

राजघाट पुल और रामनगर मार्ग पर प्रतिबंध
पड़ाव चौराहे से वाराणसी राजघाट की तरफ जाने वाले किसी भी मालवाहक वाहन, ऑटो या ई-रिक्शा को पुल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को बहादुरपुर के रास्ते वाराणसी भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, रामनगर के लंका मैदान से पड़ाव या चंधासी कोयला मण्डी की तरफ किसी भी भारी ट्रक या मालवाहक का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

कोयला मण्डी और ट्रांसपोर्टरों के लिए विशेष अपील
यातायात विभाग ने चंधासी कोयला मण्डी के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी गाड़ियों को मुख्य सड़क पर बिल्कुल भी खड़ा न करें। 1 मार्च की सुबह से दोपहर तक कोयला मण्डी से पड़ाव की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा। पुलिस ने अपील की है कि सभी अपनी ट्रकों की पार्किंग सर्विस लेन या अपने निजी गोदामों के भीतर ही सुनिश्चित करें।

पुलिस की अपील: नियमों का करें पालन
यातायात पुलिस चंदौली ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और आयोजन की सुगमता के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा सकती है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि आयोजन स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न हो और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को रास्ता मिल सके।

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के साथ उप-निरीक्षक लालधर यादव, अवधेश नारायण सरोज और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।