प्रेमचंद साहित्य पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा, व्यंग्य विधा के रचनाकारों को मिलेगा सम्मान
इस जानकारी को संस्थापक/संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने साझा किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रसाद सिंह और महामंत्री रामजी प्रसाद 'भैरव' ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
चेतना साहित्यिक मंच देगा प्रेमचंद साहित्य पुरस्कार–2025
पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी
अब 31 जुलाई को होगा सम्मान समारोह
चंदौली जिले में चेतना साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित प्रेमचंद साहित्य पुरस्कार–2025 के लिए इस बार व्यंग्य विधा को चयनित किया गया था। मंच की तीन सदस्यीय निर्णायक समिति — सुरेंद्र वाजपेयी, रमाकांत नीलकंठ और हिमांशु उपाध्याय — ने विजेताओं की घोषणा कर दी है। चेतना साहित्यिक मंच ने स्पष्ट किया है कि इस पुरस्कार योजना में प्रतिभागियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, बल्कि सम्मान स्वरूप सभी को नकद धनराशि, अंगवस्त्रम और सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
पुरस्कार विजेताओं की सूची में इन रचनाकारों को शामिल किया है--
प्रथम पुरस्कार: विनोद कुमार – रचना: “हे प्रभु शादी करा दो...”
द्वितीय पुरस्कार: सूर्य प्रकाश मिश्रा – रचना: “कोट और विचार...”
तृतीय पुरस्कार: एस. आनंद – रचना: “व्यवस्था ही यहां दोगली है...”
सांत्वना पुरस्कार के विजेताओं के नाम :--
सूर्यदीप कुशवाहा – “चुगली कला...”
देवेंद्र श्रीवास्तव – “कान पकड़ो चाहें जिधर से...”
अनामिका मिश्रा – “इंसाफ की कीमत...”
सम्मान समारोह 31 जुलाई को
इन विजेताओं को 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर वेदांश हॉस्पिटल, दीनदयाल नगर (मुगलसराय), चंदौली में दोपहर 2 बजे आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार राशि इस प्रकार है:
प्रथम: ₹2100/-
द्वितीय: ₹1500/-
तृतीय: ₹1100/-
प्रत्येक सांत्वना: ₹500/-
इस जानकारी को संस्थापक/संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने साझा किया। वहीं अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रसाद सिंह और महामंत्री रामजी प्रसाद 'भैरव' ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।