सपा नेता को थप्पड़ मार कर सुर्खियों में CO अनिरुद्ध सिंह, वीडियो हो रहा वायरल
 

पुलिस का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोग पुलिस के सिपाहियों और चौकी इंचार्ज के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मना करने के बाद जब सपा नेता ने उनके साथ बहस की तो उन्हें मजबूरी में हाथ उठाना पड़ा।
 

सपा के लोगों से कुछ अधिक ही खुन्नस रखते हैं अनिरुद्ध सिंह

पहले तो विधायक से कर चुके हैं भिड़ंत

सपा नेता भी हैं उनकी हरकत से नाराज
 

चंदौली जिले में तैनात पुलिस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह से समाजवादी पार्टी पर लगता है 36 का आंकड़ा बना हुआ है, जिससे अक्सर उनकी समाजवादी पार्टी के लोगों से भिड़ंत हुआ करती है। वह चंदौली जिले में सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से भिड़कर चर्चा में आ चुके हैं और अब नगर पालिका के चुनाव में सपा के पूर्व चेयरमैन के भाई पर थप्पड़ चला कर मीडिया की सुर्खियों में हैं।

https://youtube.com/shorts/VezyKyF2tOE?feature=share

 आपको याद होगा कि दिसंबर 2021 में अनिरुद्ध सिंह प्रभु नारायण सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चहनिया इलाके में नोकझोंक हुई थी, जिसमें उन्होंने विधायक के साथ सिर लड़ाने का मामला काफी चर्चा में आया था। उसके बाद किसी तरह से जब उस मामले को निपटाया गया था। 

 अब एक बार फिर दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों से उनकी उस समय भिड़ंत हो गई, जब पुलिस और सपा के लोग आपस में गहमागहमी कर रहे थे। पुलिस का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के लोग पुलिस के सिपाहियों और चौकी इंचार्ज के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मना करने के बाद जब सपा नेता ने उनके साथ बहस की तो उन्हें मजबूरी में हाथ उठाना पड़ा। इतना ही नहीं सपा के कई लोगों पर कार्रवाई करनी पड़ी।

वहीं सपा के लोगों ने कहा कि आज अनिरुद्ध सिंह सपा के लोगों को देखकर इतना भड़क रहे हैं। ये वही पुलिस के अफसर हैं जब सपा के सरकार में थाने पर बने रहने के लिए सपा के मंत्रियों के यहां दरबार व जुगाड़ लगाते देखे जा रहे थे। समय व सरकार बदली है तो इनके सुर बदल गए हैं और सपा का हर नेता इनको गुंडा बदमाश दिखायी दे रहा है।