जहरीली शराब के विरोध में कांग्रेसजनों ने दिया धरना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में शहर के लाट न.1 स्थित नेहरू पार्क में प्रदेश में ज़हरीली शराब के सेवन से लोगों की हो रही मौत के विरोध में कांग्रेसजनो ने धरना दिया। कांग्रेसजन जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजी गुप्ता के नेतृत्व में शहर के लाट न.1 स्थित नेहरू पार्क में प्रदेश में ज़हरीली शराब के सेवन से लोगों की हो रही मौत के विरोध में कांग्रेसजनो ने धरना दिया। कांग्रेसजन जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत धरना पर बैठ गये।

इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अनवरत जारी है। अलीगढ़ में अब तक 100 से अधिक लोगों की जहरीली शराब से मौत हो चुकी है। शराब माफियाओं के हौसले बुलंद बने हुए है।

शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि जहरीली शराब पीने से जिन माताओं का सुहाग उजड़ा है,जिन बहनों का भाई इस दुनिया से चल बसा है और जिन माताओं का बेटा इस हादसे में अपनों को छोड़कर चला गया है। उत्तर प्रदेश सरकार उन सभी मृतक आश्रितों को 5 लाख रु का मुआवजा दें । जिससे कि वह परिवार अपने बाल बच्चों को और अपना रोजगार करके अपना पेट पाल सकें।

इस मौके पर धरना में मुख्य रूप से आनन्द शुक्ला,बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल,दशरथ चौहान,विजय गुप्ता,तारिक अब्बास,नेहाल अख्तर, संगीता सिंह, ओबीसी शहर अध्यक्ष, काग्रेंस कमेटी पिछडा़ वर्ग विभाग, उषा यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।