DDU रेल मंडल में ‘लाल गाड़ी’ से हो रही चेकिंग, चल रहा है विशेष टिकट जांच का अभियान

सामान्य दिनों की अपेक्षा 12 बजे तक जहां लगभग 90 टिकट बिकते थे, वहीं इस दिन 900 टिकट बिके। टिकट बिक्री से आय ₹2,000/- से बढ़कर ₹17,000/- हो गई।
 

‘लाल गाड़ी’ के माध्यम से सघन निरीक्षण का संचालन

बिना टिकट यात्रियों से कुल ₹1,15,785 वसूली गई

स्टेशन की विंडो सेल पर भी मिला बड़ा असर

टिकट बिक्री सामान्य ₹2,000 से बढ़कर ₹17,000 हुई

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डी.डी.यू.) मंडल द्वारा 24 सितम्बर 2025 से ‘लाल गाड़ी’ के माध्यम से विशेष टिकट जांच अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गया स्टेशन क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए पटना–गया खंड के चाकंद स्टेशन पर प्रातः 06:30 बजे से 11:00 बजे तक सघन जांच की गई।

आपको बता दें कि जांच के दौरान 05 मेमू पैसेंजर एवं 02 एक्सप्रेस ट्रेनों (संख्या 13349, 13244, 63241, 63246, 63245, 63248, 63243) में अतिरिक्त 2–5 मिनट ठहराव देकर कार्रवाई की गई। कुल 403 यात्रियों से बिना टिकट/अनियमित यात्रा करने पर ₹1,15,785/- की राशि वसूली गई।

इस जांच का सीधा प्रभाव स्टेशन की विंडो सेल पर भी पड़ा। सामान्य दिनों की अपेक्षा 12 बजे तक जहां लगभग 90 टिकट बिकते थे, वहीं इस दिन 900 टिकट बिके। टिकट बिक्री से आय ₹2,000/- से बढ़कर ₹17,000/- हो गई। गया स्टेशन पर भी इस अभियान की चर्चा यात्रियों के बीच व्यापक रूप से देखी गई तथा चाकंद एवं बेला स्टेशनों के लिए अधिक संख्या में टिकट कटे।

इस विशेष जांच में 37 टिकट चेकिंग स्टाफ, 06 वाणिज्य निरीक्षक तथा 08 आरपीएफ कर्मी शामिल रहे। अभियान का नेतृत्व एसीएम/जी. एवं एसीएम/गुड्स, डी.डी.यू. ने किया। इस प्रकार की जांच आगे भी मंडल के अन्य स्टेशन पर की जाएगी I