होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड 2023 जीत कर चंदौली का बढ़ाया गौरव
डॉ अभिमन्यु पाण्डेय को मिला अवॉर्ड
होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड 2023
देशभर में गूंजा चंदौली का नाम
चंदौली जिले के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ अभिमन्यु पाण्डेय को सुरेश भट्ट आडिटोरियम नागपुर में आल इंडिया होमियोपैथिक रिसर्च समिट के आयोजन के दौरान सम्मानित किया गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व आरएसएस चीफ मोहन भागवत जैसे दिग्गज लोगों की उपस्थिति में होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड 2023 जीतकर चंदौली जनपद का नाम ऊंचा किया है।
नागपुर में मंगलवार को हुए आयोजन में चंदौली जिले के आलूमिल अलीनगर निवासी डॉ अभिमन्यु पाण्डेय को आल इंडिया होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इससे जिले के चिकित्सा जगत के लोगों को एक बड़ा गौरव हासिल हुआ।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 5 हज़ार चिकित्सक शामिल हुए थे। अवार्ड मिलते ही जनपद में होमियोपैथिक चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं अवार्ड मिलने पर डॉ अभिमन्यु पाण्डेय ने कहा कि इसका श्रेय वह अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं, जिनकी प्रेरणा से वह इसे हासिल करने के लायक बने हैं।
जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, आरएसएस चीफ मोहन भागवत, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देंवेंद्र फडणवीस के साथ साथ राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल हुए थे।