धानापुर थाने में डॉ. आशीष मिश्रा ने संभाला चार्ज, मातहतों को दिया संदेश

पुलिस प्रशासन का कहना है कि थाना स्तर पर बदलाव कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
 

पूर्व थानाध्यक्ष शरद गुप्ता का अलीनगर स्थानांतरण

क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता

चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिखाई दिए

चंदौली जिले के धानापुर थाने में रविवार को नवागत थाना अध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने थाने के अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण किया और स्पष्ट कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और गुंडे-माफियाओं का सफाया करना होगी।

बताते चलें कि पूर्व थानाध्यक्ष शरद गुप्ता का अलीनगर स्थानांतरण हो गया है। उन्होंने लगभग तीन से चार महीने तक धानापुर थाने की कमान संभाली और इस दौरान उनकी कार्यशैली की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। उनके कार्यकाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चार्ज ग्रहण के अवसर पर नवागत थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा का स्वागत सीताराम प्रजापति ने किया। सीताराम प्रजापति ने थाने के प्रति अपने लगाव का परिचय दिया और उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

डॉ. आशीष मिश्रा चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना उनकी जिम्मेदारी होगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि थाना स्तर पर बदलाव कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।