छठ पूजा पर यात्रियों के लिए DRM स्टेशन पर उतरकर खुद कर रहे है मॉनिटरिंग

छठ पर्व को लेकर जंक्शन पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। उद्घोषणा केंद्र से पूरे दिन छठ के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों में घर पहुंचने की उमंग और भी बढ़ गई है।
 

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए डीआरएम ने खुद संभाली मॉनिटरिंग

उद्घोषणा केंद्र से पूरे दिन प्रसारित हो रहे हैं छठ गीत

जंक्शन पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल

चंदौली जनपद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के डीआरएम उदय सिंह मीणा द्वारा आस्था के पर्व  छठ पर जाने वाले भक्त यात्रियों के लिए अनूठी व्यवस्था करते हुए घोषणा केंद्र से छठ गीतो का प्रसारण कराया जा रहा है और खुद सुविधाओं का प्लेटफॉर्म पर घूम कर परीक्षण भी कर रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/X5RTUpmcZtA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/X5RTUpmcZtA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर डीडीयू नगर जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। महानगरों से घर लौट रहे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीणा स्वयं स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और ट्रेनों के संचालन, प्लेटफार्म की साफ-सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

छठ पर्व को लेकर जंक्शन पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। उद्घोषणा केंद्र से पूरे दिन छठ के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों में घर पहुंचने की उमंग और भी बढ़ गई है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है ताकि महानगरों से लौटने वाली भीड़ को आसानी से घर पहुंचाया जा सके।

डीआरएम उदय सिंह मीणा ने बताया कि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जो भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। प्लेटफार्म पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे कर्मचारी लगातार तैनात हैं।

रेलवे ने स्टेशन पर 24 घंटे सक्रिय निगरानी कक्ष भी बनाया है, जो पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहा है। किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों द्वारा दी गई सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। महानगरों — दिल्ली, मुंबई, पुणे और सूरत — से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, लेकिन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से स्थिति नियंत्रण में है।

डीआरएम ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत रेलवे हेल्प डेस्क को दें ताकि छठ पर्व पर सभी सुरक्षित और सुखद यात्रा कर सकें।