CRPF ग्रुप केन्द्र चंदौली ने किया फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन, दौड़ हुई सम्पन्न
tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show
चंदौली जिले में फिट इण्डिया फ्रीडम रन के तहत बृहस्पतिवार को को सुबह हुई दौड़ में लगभग तीन सौ पुरूष और महिलाएं शामिल हुईं। चकिया के निर्माणाधीन सीआरपीएफ कैंप से प्रारम्भ हुई सीआरपीएफ के महानिदेशक ए.पी माहेश्वरी के निर्देशन में देश के अलग अलग केन्द्रो में फिट इंडिया फ्रीडम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र चंदौली में पुलिस महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला के पर्यवेक्षण में 1 अक्टूबर 2020 को कमांडेंट राम लखन राम के नेतृत्व ग्रुप केन्द्र परिसर चकिया में फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सीआरपीएफ के लगभग तीन सौ चौवालिस अधिकारीयों, जवानों व उनके परिजनों ने दौड़ में भाग लिया।केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने 15 अगस्त से दो अक्टूबर तक के लिए फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आह्वान किया था। कोरोना त्रासदी के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए फिट इण्डिया फ्रीडम रन को पूरे देश में समर्थन मिला।
फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे, शिक्षक और स्टाफ भी रोजाना अपने घर के आसपास मनपसंद इलाकों में रोजाना सुबह दौड लगा रहे हैं। इस आयोजन में सीआरपीएफ ग्रुप के सहायक कमांडेंट के. वी राव, सहायक कमांडेंट के.जे विल्सन, सहायक कमांडेंट पी, राजेन्द्रन, सहायक कमांडेंट तरुण कुमार नागर, चिकित्साधिकारी के किरणराज, निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व निरीक्षक ए.कूज्जू सहित भारी संख्या में जवान शामिल हुए।