लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डिप्टी एसपी व CISF फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले की खैर नहीं
भारी पुलिस बल को देखकर ग्रामीण हुए हक्का-बक्का
अलीनगर थाना इलाके में फ्लैग मार्च
चन्दौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के चलते अमन कानून बहाल रखने के लिए डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह व शेषधर पांडेय व CISF फोर्स व पुलिस के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
आपको बता दें कि अलीनगर थाना क्षेत्र के आलू मिल मार्केट व जाफरपुर व चंद्रखा, लौंदा इत्यादि गांवों में लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कानून व्यवस्था की मजबूती को बनाए रखने के लिए सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में CISF फोर्स के साथ शहर के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हम लोग फ्लैग मार्च कर रहे हैं। और लोगों से अपील किया गया है कि शांतिपूर्ण रहे, मतदान करें किसी से नहीं डरे हम लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
फ्लैग मार्च के दौरान अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय, CISF के सत्येंद्र कुमार, एसके पांडेय, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, उपनिरीक्षक राजेश सिंह , जावेद सिद्दीकी, अन्य लोग उपस्थित रहे।