चंदौली में आप के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लाष के साथ मनायी गांधी जयंती

 

 

चंदौली जनपद में गांधी जयंती हर्षोल्लाष के साथ मनाया जा रहा है। 


इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने भी मुगलसराय नगर के धर्मशाला अंतर्गत नगर पालिका परिषद के महात्मा गांधी शॉपिंग कंपलेक्स में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी आप कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि इस मौके पर साजिद अंसारी भी मौजूद रहें जिन पर आम आदमी पार्टी ने 2022 विधनसभा चुनाव के लिए भरोसा जताया है। साजिद अंसारी मुगलसराय विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। उक्त अवसर पर एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव डॉ दयाराम, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद, सुलेमान जिला कोषाध्यक्ष, प्रवीण चौबे, रफीक अंसारी, भगवान दास प्रताप, विवेक शर्मा, अभिषेक पाल, गुलाम मुस्तफा जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद कलीम, जिला सचिव जितेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा आदि मौजूद रहे।