मुगलसराय के सपा कार्यालय में मनायी गयी गांधीजी और शास्त्रीजी की जयंती
कार्यालय में आयोजित किया गया समारोह
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने दोनों विभूतियों को किया याद
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव भी रहे मौजूद
चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के मुगलसराय कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के साथ अन्य सपा नेताओं ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि ने किया महापुरुषों को याद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज देश को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के विचारों पर चलकर तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के 'जय जवान जय किसान' के नारे से मिली नई दिशा पर चलकर ही प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने ऐसे महापुरुषों की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
नौजवानों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता
पूर्व सांसद ने कहा कि आज नौजवानों को इन दोनों महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने देश में पांव पसार रही फिरका परस्ती (साम्प्रदायिक) ताकतों का ज़िक्र करते हुए कहा कि इनका मुकाबला गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों पर चलकर ही तोड़ा जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव, प्रदेश सचिव विकास चौबे, मनीष यादव (प्रधान), सुश्री राधा यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), दानिश, मुन्ना भाई, राहुल यादव, सियाराम, संजय भारती सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।