गया, DDU और प्रयागराज होकर धनबाद–यशवंतपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन

06564 धनबाद–यशवंतपुर स्पेशल: यह ट्रेन 25 अगस्त से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 08:45 बजे धनबाद से खुलेगी और बुधवार रात 09:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
 

त्योहारों में यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन

धनबाद–यशवंतपुर के बीच पूजा स्पेशल का संचालन

हर शनिवार यशवंतपुर से खुलेगी पूजा स्पेशल

DDU जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसमें धनबाद से यशवंतपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन और गया से दिल्ली के बीच चल रही ट्रेनों की अवधि में विस्तार शामिल है।

रेल प्रशासन की ओर से बताया गया कि धनबाद–यशवंतपुर के बीच 06563/06564 पूजा स्पेशल एक्सप्रेस संचालित होगी।

  •     06563 यशवंतपुर–धनबाद स्पेशल: यह ट्रेन 23 अगस्त से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 07:30 बजे यशवंतपुर से खुलेगी और सोमवार सुबह 11:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। रास्ते में यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (03:10 बजे), भभुआ रोड, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और गोमो पर ठहरेगी।
  •     06564 धनबाद–यशवंतपुर स्पेशल: यह ट्रेन 25 अगस्त से 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 08:45 बजे धनबाद से खुलेगी और बुधवार रात 09:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड और पीडीडीयू जंक्शन पर ठहरेगी।

इसके साथ ही यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गया से दिल्ली के बीच चल रही ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई गई है।

  •     03697 गया–दिल्ली स्पेशल को अब 15 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन (रविवार और गुरुवार छोड़कर) चलाया जाएगा।
  •     03698 दिल्ली–गया स्पेशल का परिचालन भी 16 सितंबर तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार और शुक्रवार छोड़कर) होगा।
  •     इसके अलावा, 02397 गया–आनंद विहार स्पेशल का एक अतिरिक्त फेरा 24 अगस्त (रविवार) को चलेगा।
  •     वहीं, 02398 आनंद विहार–गया स्पेशल 25 अगस्त (सोमवार) को भी चलेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सबसे अधिक मांग इन रूटों पर होती है। इसलिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को सफर में आसानी मिलेगी।