पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह किया पटना से DDU जंक्शन तक फुटप्लेट निरीक्षण
नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में किया निरीक्षण
इंजन में लोको पायलट के साथ किया निरीक्षण
रेल परिचालन की बारीकियों से खुद अपनी आंखों से देखा
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने आज पटना से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) तक के रेलखंड का फुटप्लेट निरीक्षण किया। यह अनूठा निरीक्षण गाड़ी संख्या 12309 — राजेंद्र नगर–नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में लोको पायलट के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सुरक्षा और मानसून तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मानसून पूर्व आवश्यक संरक्षा तैयारियों का औचक आकलन किया, जिसमें सिग्नल की दृश्यता, बैलास्टिंग और स्क्रीनिंग की स्थिति, ट्रैक फिटिंग्स की हालत, ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन की वायरिंग और ट्रैक एलाइनमेंट शामिल थे। साथ ही, उन्होने यह भी जांचा कि स्टेशन व लेवल क्रॉसिंग गेट पर लोको पायलट स्टेशन मास्टर/गेटमैन से सिग्नल एक्सचेंज कर रहे हैं या नहीं, कॉशन ऑर्डर पूरी तरह से पालन हो रहे हैं या नहीं, और कर्व में प्रवेश करते समय ‘लुक बैक’ प्रक्रिया लागू की जा रही है या नहीं।
एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने लोको पायलट और सहायक लोको पायलट से संवाद कर उन्हें संरक्षा नियमों का सख्त पालन करने, सजग रहने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि महाप्रबंधक व्यक्तिगत रूप से रेल परिचालन की बारीकियों से खुद जुड़े हुए हैं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं
पटरियों से डीडीयू जंक्शन तक यह निरीक्षण जारी रहेगा और महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह संरक्षा से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहराई से अवलोकन करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान सिग्नल सिस्टम और ट्रैक फिटिंग्स की नियमित जांच और कर्व एंट्री पर ‘लुक बैक’ व्यवहारिक प्रक्रियाएं पूरे परिश्रम से अनुसरण की जाएँगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना कम से कम हो।
रेलप्रेमियों और यात्री सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने महाप्रबंधक की इस पहल की सराहना की है और आशा जताई है कि इस निरीक्षण से पूर्व मध्य रेलवे के रेल संचालन में बहुत जल्द सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।