हिनौली गांव के पास हाफिज साबिर को कुचल कर भाग गयी DCM
 

सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार डीसीएम और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक्सीडेट

हिनौली में डीसीएम के धक्के से हाफिज साबिर की मौत

पुलिस शव को लेकर आयी कोतवाली

पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी 

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे जा रहे एक शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय हाफिज साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से महाबलपुर गांव का रहने वाला था और पेशे से शिक्षक था। वह रोज की तरह  घर से निकलकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएम वाहन हिनौली मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल जा रहे हाफिज को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार डीसीएम और चालक की तलाश शुरू कर दी है। अचानक हुई इस मौत से मृतक के परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने चालक की जल्द गिरफ्तारी और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।