घर के बरामदे में मृत मिले होमगार्ड विजय भारती, कान से बह रहा था खून, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
बबुरी के श्रीकंठपुर में सनसनीखेज मौत
तख्त के नीचे मिला होमगार्ड के जवान का शव
कान से खून बहने से मौत पर सस्पेंस
फोरेंसिक टीम ने की शुरू की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा है इंतजार
चंदौली जिले के बबुरी थाना इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के श्रीकंठपुर गांव में अलीनगर थाने में तैनात एक होमगार्ड जवान की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बबुरी के श्रीकंठपुर में सनसनीखेज मौत
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) June 24, 2026
तख्त के नीचे मिला होमगार्ड के जवान का शव
कान से खून बहने से मौत पर सस्पेंस
फोरेंसिक टीम ने की शुरू की जांच@baburicdi @chandaulinews @chandaulipolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/AE2odOuIFq
तख्त के नीचे मिला जवान का शव
यह दर्दनाक वाकया बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव का है। मृतक जवान की पहचान विजय कुमार भारती के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह विजय कुमार का शव उनके घर के कैंपस में, बरामदे के अंदर रखे एक तख्त (लकड़ी के बेड) के नीचे पाया गया।
कान से बह रहा था खून
बताया जा रहा है कि विजय कुमार मंगलवार की रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके सही-सलामत घर लौटे थे। लेकिन सुबह उनका शव इस हालत में मिलने से हर कोई हैरान है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के कान से खून निकल रहा था, जिससे मौत का रहस्य और गहरा गया है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। डीडीयू नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी तस्वीर
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह क्या है, इसका सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। तब तक पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।