चंदौली में बड़ा हादसा: काली मंदिर हटाने के दौरान गिरा भारी गुंबद, मलबे में दबकर PWD कर्मचारी की मौत

चंदौली के मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्राचीन काली मंदिर का गुंबद अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक PWD कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर पढ़ें...

 

चंदौली काली मंदिर में बड़ा हादसा

गुंबद गिरने से PWD कर्मी की मौत

सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुआ हादसा

हादसे के बाद रोका गया काम

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच में जुटे

चंदौली जिले के मुगलसराय में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ जीटी रोड पर सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत एक प्राचीन काली मंदिर को हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान मंदिर का एक विशाल और भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे की वजह से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

चंदौली में काली मंदिर में बड़ा हादसा

गुंबद गिरने से PWD कर्मी की मौत

सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुआ हादसा

हादसे के बाद रोका गया काम@dmchandauli @ChandauliSp @Uppolice @chandaulipolice @BJP4UP @mediacellsp pic.twitter.com/PlQveQXoOO

— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) July 11, 2026


बुलडोजर से टकराकर बदला गुंबद का रुख
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय प्रशासन की देखरेख में बुलडोजर से मंदिर को ढहाया जा रहा था। तभी अचानक मंदिर का ऊपरी गुंबद टूट गया। गिरते समय गुंबद पहले बुलडोजर के बकेट से टकराया, जिससे उसकी दिशा बदल गई। रुख बदलने के कारण गुंबद सीधे वहाँ काम कर रहे और खड़े लोगों के ऊपर जा गिरा।

PWD कर्मचारी की मौत, एक अन्य घायल
इस भयानक हादसे की चपेट में आने से PWD के एक कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे से निकालकर दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान PWD कर्मचारी झुमरी उर्फ बलदेव यादव (58 वर्ष), जो डांडी के रहने वाले थे, उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, मलबे में दबे दूसरे व्यक्ति का इलाज अभी जारी है।

नई जगह स्थापित की गई थी प्रतिमा
बताया जा रहा है कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित यह काली मंदिर काफी पुराना था। सड़क चौड़ीकरण की राह में आने के कारण प्रशासन ने लोगों की सहमति ली थी। इसके बाद पास के सुभाष पार्क में विधि-विधान से नया मंदिर बनाकर माँ काली की प्रतिमा को वहाँ स्थापित कर दिया गया था। प्रतिमा शिफ्ट होने के बाद ही पुराने ढाँचे को हटाने का काम शुरू हुआ था।

काम रोका गया, जाँच में जुटे अधिकारी
हादसे की खबर मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तुरंत दलबदल के साथ मौके पर पहुँच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर राहत कार्य तेज करवाया और अब इस बात की जाँच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में कहाँ चूक हुई।