लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थलीय सेवा न्यास देगा धरना,  जानिए किन मांगों को लेकर हो रही है तैयारी    ​​​​​​​

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास की बैठक शास्त्री जन्मस्थली सेंटर कॉलोनी मुगलसराय में संपन्न हुई । इस दौरान कुछ मांगों को लेकर लगातार कई दिनों तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया।
 

जनवरी से 11 जनवरी तक धरने पर बैठने का लिया गया निर्णय

कई मांगों को लेकर हो रही है तैयारी

रेलवे से जुड़े हैं सारे मुद्दे

चंदौली जिले में आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास की बैठक शास्त्री जन्मस्थली सेंटर कॉलोनी मुगलसराय में संपन्न हुई । इस दौरान कुछ मांगों को लेकर लगातार कई दिनों तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया।

<a href=https://youtube.com/embed/Fg1pDbOtYLo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Fg1pDbOtYLo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बैठक में शास्त्री जन्मस्थली की विकास करने, शास्त्री जन्मस्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, मुगलसराय जंक्शन का नाम शास्त्री जी के नाम पर रखने, देश के समस्त दिव्यांगों का पेंशन प्रति माह ₹3000 देने, सेंट्रल कॉलोनी स्थित पावर हाउस का रेलवे बाउंड्री वॉल में कैद होने, बाबा साहब की प्रतिमा  को सार्वजनिक करने सहित कई मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री से अपील की जाएगी।                                                                                          

 जानकारी में बताया जा रहा है कि इसके लिए 2 जनवरी 2025 सुबह 10 बजे से 11 जनवरी 2025 शास्त्री जी की पुण्यतिथि तक लगातार रातों दिन धरने पर बैठने का निर्णय लिया गया ।

इस बैठक में सदस्य कृष्ण गुप्ता, शंकर चौहान, संतोष पाठक एडवोकेट, सुरेश यादव, सुजीत गुप्ता, शिवेंद्र भट्टाचार्य, रोहन कुमार, धर्मेंद्र यादव दिव्यांग, शिव कुमार दिव्यांग बिंदु दिव्यांग, आदि सदस्य मौजूद रहे।