मुगलसराय के अवतार हीरो एजेंसी में नई स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक का हुआ उद्घाटन                                                                                       

नई हीरो स्प्लेंडर प्रगतिशील और नई डिजाइन की मोटरसाइकिल है, नई हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक तरह-तरह के बेमिसाल फीचर्स से लैस है।
 

मुगलसराय में लांच हुयी नयी बाइक

जानिए इसकी क्या है खासियत

चंदौली जिले के मुगलसराय जीटी रोड पर स्थित अवतार ऑटो स्पेयर्स ने नई स्प्लेंडर एक्सटेक बाईक लांच किया है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाईक के कुल फीचर्स और टेक्नोलॉजी की काफी तारीफ की। इसको देखने व खरीदने के लिए लोग काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। सस्ती व अधिक माइलेज चाहने वालों की यह बाइक पसंद बन सकती है।

हीरो की नयी मोटरसाइकिल

बताते चलें कि नई हीरो स्प्लेंडर प्रगतिशील और नई डिजाइन की मोटरसाइकिल है, नई हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक तरह-तरह के बेमिसाल फीचर्स से लैस है। जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुल डिजिटल मीटर, कॉल और एसएमएस अलर्ट, आरटीएमआई, (रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर) लो फ्युल इंडिकेटर, एलईडी हाई इंटेरसिटी पोजीशन लैंप (एचआईपीएल), और विशेष ग्राफिक शामिल है। इसके अलावा एकीकृत यूएसबी चार्जर के साथ आता है।

हीरो की नयी मोटरसाइकिल

कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक मैनेजर मनोज कुमार बरनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, अवतार सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, डिंपल सिंह, भानु प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश, पवन, नवीन आदि लोग उपस्थित रहे।