ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन का DRM ऑफिस पर प्रदर्शन, जानिए क्या है असली मुद्दा

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि ओवर ड्यूटी करने से मना करने वाले कर्मचारियों को पनिशमेंट देने की धमकी दी जाती है और उनके ऊपर कार्यवाही की जाती है।

Loco Pilot Protest

19 सूत्रीय मांगों को लेकर लोको पायलट का धरना

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक पर आरोप

भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप

मांगें न माने जाने पर चक्का जाम करने की तैयारी

चंदौली जनपद के मुगलसराय नगर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन के नजदीक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से जुड़ा एक और भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के संकेत मिल रहा है। कर्मचारियों के द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके लिए लोको पायलट आंदोलन कर रहे हैं और इस भ्रष्टाचार के खुलासे की कोशिश कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर चले धरना प्रदर्शन कर रहे लोको पायलटों ने जानकारी देते हुए कहा कि हर महीने लोको पायलट से अवैध वसूली की जाती है। इसके लिए डीआरएम ऑफिस के कुछ लोग जिम्मेदार हैं, जो अन्य पायलटों से ओवर ड्यूटी कराते हैं और रेलवे बोर्ड के मानक को दरकिनार करके दबंगई करते हैं। साथ ही लोको पायलट को परेशान करते हैं।

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि ओवर ड्यूटी करने से मना करने वाले कर्मचारियों को पनिशमेंट देने की धमकी दी जाती है और उनके ऊपर कार्यवाही की जाती है। यह सब कार्यालय में दलाली करने वाले कुछ कर्मचारी के जरिए किया जा रहा है। सीबीआई द्वारा छापे के बाद रेल कर्मियों के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लोको पायलट ने इसकी भी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है और कहा है कि इसकी भी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलट ने अपना प्रदर्शन करके 19 सूत्रीय मांगें गिना रहे हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कहा जा रहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वह चक्का जाम भी करेंगे।

आपको बता दें कि 2 दिन पहले लोको पायलट की विभाग की प्रोन्नति की परीक्षा में भ्रष्टाचार उजागर होने के मामले में सीबीआई ने छापेमारी करके 26 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर डीआरएम बिल्डिंग के पास लोको पायलट, उनकी  पत्नी और बच्चे हाथ में बैनर और स्लोगन लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।