नेशनल अवॉर्ड विनर LTP Calculator ने गुजरात में लहराया परचम, SIP मोबिलाइजेशन में बनी देश की नंबर-1 इमर्जिंग पार्टनर

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर की कंपनी 'LTP Calculator' ने सूरत में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में "Highest Business Mobilised" का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। देशभर के उभरते पार्टनर्स के बीच सर्वाधिक SIP निवेश कराकर कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है।
 

डीडीयू नगर की कंपनी को राष्ट्रीय पुरस्कार

सूरत में आयोजित NJ Wealth अवार्ड्स

सर्वाधिक SIP और म्यूचुअल फंड निवेश

डॉ. विनय तिवारी ने जीता सम्मान

देश की सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग पार्टनर कंपनी

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर की तेजी से बढ़ती फाइनेंशियल फर्म 'LTP Calculator Financial Technology Private Limited' ने राष्ट्रीय पटल पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। गुजरात के सूरत में आयोजित NJ Wealth के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “Emerging Partner Training 2025” में कंपनी को “Highest Business Mobilised – Winner” के खिताब से नवाजा गया है। यह पुरस्कार कंपनी को 'इमर्जिंग पार्टनर' श्रेणी में पूरे भारत में सबसे अधिक एसआईपी (SIP) और म्यूचुअल फंड निवेश मोबिलाइज़ करने के लिए दिया गया है।

देशभर के पार्टनर्स के बीच अव्वल रहा प्रदर्शन
NJ Wealth द्वारा आयोजित इस अखिल भारतीय प्रशिक्षण और पुरस्कार समारोह में देशभर से चयनित सैंकड़ों उभरते बिजनेस पार्टनर्स ने हिस्सा लिया था। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में LTP Calculator ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और निवेशकों के भरोसे के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया। डॉ. विनय प्रकाश तिवारी और श्रीमती लक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में इस कंपनी ने रिकॉर्ड संख्या में SIP शुरू कराकर निवेशकों को दीर्घकालीन वित्तीय लाभ से जोड़ा है। एक छोटे शहर से निकलकर पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करना कंपनी की विशेषज्ञता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

निवेशकों के भरोसे और वित्तीय साक्षरता को दिया श्रेय
इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कंपनी के निदेशक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उन हजारों निवेशकों के अटूट विश्वास का परिणाम है, जिन्होंने अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए SIP का रास्ता चुना। उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी का मूल उद्देश्य केवल निवेश कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को वित्तीय रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं, निदेशक श्रीमती लक्ष्मी तिवारी ने इस अवॉर्ड को एक नई जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह सम्मान हमें देशभर में निवेश जागरूकता और सुरक्षित बचत की संस्कृति को और मजबूती से बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

पूरे जनपद और क्षेत्र के लिए गौरव 
चंदौली जैसे छोटे जिले में किसी वित्तीय संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर उभरना पूरे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यवसायियों, निवेशकों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है। जानकारों का मानना है कि इस तरह की सफलता से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और फाइनेंशियल सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी अब देशभर में अपने विस्तार और निवेशकों को सशक्त बनाने की नई योजनाओं पर काम कर रही है।