विधायक साधना सिंह ने किया कई मार्गों का शिलान्यास, लोगों में दिखने लगी खुशी 
 

चंदौली जिले में शुक्रवार को दीनदयाल नगर विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बिंदपुरवा में मार्ग का शिलान्यास विधायक एवं व्यापार मंडल की अध्यक्ष साधना सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
 

विधायक साधना सिंह ने कई मार्गों का किया शिलान्यास

लोगों में है छाया खुशी का माहौल 

चंदौली जिले में शुक्रवार को दीनदयाल नगर विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित बिंदपुरवा में 2 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से लघु सेतु एवं पहुँच मार्ग का लोकर्पण और ग्राम नगई में 30 लाख की लागत से ग्राम नगई में मार्ग नियामताबाद के सिकन्दरपुर रतराव में मार्ग का लागत 64.6 लाख रुपये  ग्राम परोरवा में 49 लाख रुपये एवं भिसौड़ी ग्राम में 81 लाख रुपये से मार्ग का शिलान्यास विधायक एवं व्यापार मंडल की अध्यक्ष साधना सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।


इस दौरान विधायक साधना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। दीनदयाल नगर मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही एकमात्र लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा सरकार में इस पुल के निर्माण से स्थानीय नागरिक काफी उत्साहित है।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजेश बिंद, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, रामचन्द्र बिंद, प्रमोद चौबे सत्यप्रकाश बिंद, बचानू बिंद, सोमारू बिंद, अशोक बिंद, सतीश सिंह, सोनू रघुवंशी अन्य लोग उपस्थित रहे।