बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर गायब हुआ मालिक, मुगलसराय में सड़क जाम करना पड़ा भारी, नए कानून के तहत पुलिस ने दो को भेजा जेल

चन्दौली के मुगलसराय इलाके में जीटीआर ब्रिज पर बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर जाम लगाने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने नए कानून बीएनएसएस (BNSS) के तहत सख्त कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें...
 
 

जीटीआर ब्रिज पर लगा लंबा जाम

बीच सड़क गाड़ी छोड़ भागे आरोपी

वाराणसी और कोलकाता के निवासी गिरफ्तार

बीएनएसएस के तहत हुआ बड़ा चालान

पुलिस ने आरोपी का वाहन किया सीज
 

चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके में सोमवार, 8 जून को बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके गायब होना दो लोगों को बहुत भारी पड़ गया। जिला पुलिस ने यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने और आम जनता को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

दरअसल, मुगलसराय के व्यस्त जीटीआर ब्रिज (GTR Bridge) पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक गाड़ी संख्या UP 65 RT 0221 बीच सड़क पर ही लावारिस खड़ी मिली। वाहन का मालिक गाड़ी को वहीं छोड़कर कहीं चला गया था, जिसकी वजह से पुल पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

चन्दौली पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार
जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यातायात को बाधित करने वाले दो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में पहला वाराणसी के राजघाट (थाना आदमपुर) का रहने वाला तालिब खान (पुत्र अनिब खान) है और दूसरा कोलकाता निवासी राजीव (पुत्र युथिष्ठिर) है।

जीटीआर ब्रिज पर लगा लंबा जाम
बीच सड़क गाड़ी छोड़ भागा मालिक
वाराणसी और कोलकाता के दो लोग गिरफ्तार@chandaulitrafic @mughalsaraicdi @chandaulipolice pic.twitter.com/2VYfIJI7ZZ

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) June 8, 2026


पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ नए कानून 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत सख्त चालान किया है। इसके साथ ही, जाम का कारण बनी गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सड़क पर कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।