मुगलसराय में अतिक्रमण अभियान के दौरान भिड़े SDM और थाना प्रभारी, तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

चंदौली के मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन उस वक्त हंगामा मच गया, जब भीड़ हटाने की बात पर एसडीएम और थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारियों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

एसडीएम और थानाध्यक्ष में तीखी नोकझोंक

भीड़ हटाने की बात पर हुई बहस

दरोगा ने की एसडीएम से अनुशासनहीनता

अन्य अधिकारियों ने कराया बीच-बचाव

बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

                                      <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/adu3GfkxerU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/adu3GfkxerU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तीसरे दिन एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जीटी रोड पर अवैध निर्माणों को ढहाने के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अनुपम मिश्रा और मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जनता के सामने हुए अधिकारियों के इस विवाद से मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

भीड़ हटाने की बात पर भड़के थानाध्यक्ष
घटनाक्रम के मुताबिक, एसडीएम अनुपम मिश्रा ने मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस बल को निर्देशित किया था। इसी बात पर मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह अचानक नाराज हो गए। दो स्टार वाले दरोगा ने उप जिलाधिकारी से अनुशासनहीनता करते हुए सीधे पूछ लिया, "कौन काम नहीं कर रहा है यह आप कैसे कह रहे हैं?" इस सवाल के बाद दोनों अधिकारियों के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस शुरू हो गई।

बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला
थानाध्यक्ष के बात करने के तरीके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, "आप किस तरह से बात कर रहे हैं?" दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराकर बीच-बचाव किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।