मुगलसराय इलाके में ऐसे याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय, जयंती पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

पीडीडीयू जंक्शन के यात्री हाल में रेलवे प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम उदय सिंह मीना ने पं. दीनदयाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
 

पं. दीनदयाल के पदचिह्नों पर चलने का किया आह्वान

जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

रेलवे अधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में गुरुवार को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थलों पर उनकी प्रतिमा और तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुँचाने के उनके संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि पीडीडीयू नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बने पुण्यस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद परमार कटरा स्थित प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान सुरेश कपाही, संतोष जी, सौरभ चंद्रा, विमल, निखिल, ऋषि, शशि और प्रीतम समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इसी क्रम में पीडीडीयू जंक्शन के यात्री हाल में रेलवे प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीआरएम उदय सिंह मीना ने पं. दीनदयाल के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। एडीआरएम दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, सीनियर डीईएन सूरज कुमार, सीनियर डीईई सुनील सिंह यादव, सीनियर डीओएम केशव आनंद, सीनियर डीएमई नितिन कुमार, सीनियर डीएफएम राहुल राज, सीनियर डीएमएम एसपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पड़ाव स्थित स्मृति स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां प्रदेश संगठन मंत्री अनामिका चौधरी, सूर्यमुनि तिवारी, विकास पांडेय, दिलीप पटेल, उरूज हैदर, संजय पासवान, गौरव जायसवाल, विजय सेठ और रामबाबू पटेल मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल ने संचालन करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।