भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
​​​​​​​

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से हम सभी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
 

अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर  भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए काली मंदिर के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि बिहार की एक रैली में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की माँ के लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों को गहरा दुख पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से हम सभी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

मालती गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद में किसी महिला का अपमान करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी माफी माँगो", "स्त्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", और "माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ता
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता उपस्थित थीं, जिनमें गीता रानी गुप्ता, सुषमा जायसवाल, प्रियंका तिवारी, रीना तिवारी, ज्योति जायसवाल, मालती गुप्ता, पूजा सिंह, सपना अग्रहरि और रेनू सिंह प्रमुख थीं। यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि भाजपा महिला मोर्चा इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और इसे एक राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में है।