रोहित साहनी की हत्या के खुलासे की मांग, ग्रामीणों ने जलीलपुर चौकी के सामने लगाया जाम
चंदौली के मुगलसराय में रोहित साहनी की हत्या के 24 घंटे बाद भी खुलासा न होने से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार दोपहर जलीलपुर चौकी के सामने मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम खुला।
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल
परिजनों और ग्रामीणों ने किया था चक्का जाम
मुगलसराय-वाराणसी मार्ग को किया जाम
सीओ के आश्वासन पर खुला चक्का जाम
चंदौली के मुगलसराय में रोहित साहनी की हत्या के 24 घंटे बाद भी खुलासा न होने से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार दोपहर जलीलपुर चौकी के सामने मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और जाम खुला।
रोहित साहनी हत्याकांड पर उबाल, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जामचंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई रोहित निषाद की संदिग्ध हत्या के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस खुलासा न किए जाने पर सोमवार को ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो उठे। गुस्से में आए दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर स्थित जलीलपुर चौकी के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
लापता होने के बाद मिला था शव
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित निषाद (पूर्व में बताए जा रहे रोहित साहनी) का शव रविवार की सुबह मढ़िया बंधा रोड स्थित एक निर्माणाधीन प्लांट में बोरे से ढका हुआ मिला था। रोहित शनिवार शाम को मढ़िया स्थित वृंदावन लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी स्कूटी से गया था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया। घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह थी कि शव पर चोट के निशान थे, जो हत्या की आशंका को पुष्ट करते हैं, लेकिन उसकी स्कूटी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पूरी तरह सुरक्षित खड़ी थी।
पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम
रोहित हत्याकांड के खुलासे में हो रही देरी से भड़के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार की दोपहर जलीलपुर चौकी पर इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने चौकी के बाहर ही धरना शुरू कर दिया और मुगलसराय-वाराणसी जैसे व्यस्त मार्ग को जाम कर दिया। उनका स्पष्ट कहना था कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे धरना खत्म नहीं करेंगे।
जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्ण मुरारी शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से संवाद किया और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि पुलिस की टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।