डीडीयू जंक्शन पर कुलियों को किया गया सम्मानित, गोष्ठी के माध्यम से समाज में योगदान को सराहा

गोष्ठी के दौरान जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि कुली केवल यात्रियों का सामान नहीं उठाते, बल्कि वे स्टेशन की सुरक्षा, यात्री सहायता, और अपराध नियंत्रण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त पहल

एक विशेष गोष्ठी का किया गया आयोजन

रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत सहायकों एवं कुलियों का सम्मान

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर शुक्रवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन कर रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत सहायकों एवं कुलियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें कुलियों की समाज ने रेलवे सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे डी. प्रकाश, अधीक्षक प्रयागराज प्रशांत वर्मा, और मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ डीडीयू  जेथिन भी राज व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात सिंह और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी डीडीयू व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में हुआ।

गोष्ठी के दौरान जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि कुली केवल यात्रियों का सामान नहीं उठाते, बल्कि वे स्टेशन की सुरक्षा, यात्री सहायता, और अपराध नियंत्रण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अक्सर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और किसी संदिग्ध घटना की जानकारी समय रहते सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाते हैं।

इस सराहनीय योगदान को देखते हुए कुलियों को वर्दी, गमछा, मिठाई और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। उन्हें गर्व है कि उनके कार्य को समाज और प्रशासन द्वारा मान्यता दी जा रही है। इस पहल ने न केवल कुलियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि रेलवे और समाज के बीच एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।