धरना देकर गरजे रामकिशुन : भाजपा शासन में भ्रष्टाचार व अराजकता चरम पर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीडीयू नगर तहसील पर विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सीपू गिरी को सौंपा। इस दौरान सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि इस समय प्रदेश में पूरी तरह
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीडीयू नगर तहसील पर विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सीपू गिरी को सौंपा।

इस दौरान सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि इस समय प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता है। हर जगह जंगलराज का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जनता की सुरक्षा करने में पुलिस तंत्र पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। कहा कि सपा कार्यकाल में बबुरी व एकौनी में बनाए गए अस्पताल अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बहादुरपुर से सहजौर तक गंगा कटान तेजी से हो रहा है। किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन हर वर्ष गंगा में समाहित हो रही है। लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से इसके प्रति लापरवाह है। सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। किसानों के खेतों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। वही बुनकरों को मिल रही सब्सिडी को सरकार ने समाप्त कर दिया है जिसे तत्काल शुरू कराया जाए। पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बिंद ने कहा की किसान विरोधी बिल को सरकार को तत्काल वापस ले लेना चाहिए। क्योंकि यह किसान के हित में बिल्कुल ही नहीं है। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र की सड़कें गड्ढा युक्त हैं जिन्हें गड्ढा मुक्त कराए जाने की जरूरत है।

धरना देने वालों में पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, जलालुद्दीन अंसारी, डीएन यादव, राजकुमार जायसवाल, डॉ विनोद बिंद, पूर्व विधायक बब्बन चौहान, औसाफ़ गुड्डू, महेंद्र यादव, यादवेश यादव, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, चंद्रभानु यादव, आस मोहम्मद, सुदामा यादव, वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, शाहिद अहमद, नायाब रिंकू आदि शामिल रहे।