सावनोत्सव के झूलनोत्सव अवसर पर गीत और नृत्य प्रतियोगिता संपन्न, देखें तस्वीरें
छात्राओं ने शिव-पार्वती की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मोहा मन
गीत प्रतियोगिता में सगुन रही प्रथम
मुख्य अतिथि ने सराहा सांस्कृतिक आयोजन
चंदौली जिले में अलीनगर-सकलडीहा रोड स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को अस्मिता नाट्य संस्थान और विश्वकर्मा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावनोत्सव के दूसरे दिन गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोक परंपराओं और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।
झूलनोत्सव में दिखा शिव-पार्वती का दिव्य रूप
कार्यक्रम की शुरुआत झूलनोत्सव की झांकी से हुई, जिसमें माही मिश्रा ने भगवान शिव और अशरा ने माता पार्वती के रूप में सजीव प्रस्तुति दी। झूले पर विराजमान शिव-पार्वती की भव्य झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर शिव-पार्वती का स्वागत किया। सौम्या और दीपा ने पारंपरिक ढंग से उन्हें झूले पर झुलाया।
गीत प्रतियोगिता में सगुन रही प्रथम
गीत प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने भक्ति रस में डूबे गीतों से समां बांध दिया। निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए:
प्रथम स्थान – सगुन
द्वितीय स्थान – आर्या पांडेय
तृतीय स्थान – रिद्धि घोष
वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी:
प्रथम स्थान – तू दूर ना होना शंभू टीम
द्वितीय स्थान – आरंभ है प्रचंड टीम
तृतीय स्थान – मेरे बाबा भोले बाबा टीम
मुख्य अतिथि ने सराहा सांस्कृतिक आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एन. शर्मा और विशिष्ट अतिथि घनश्याम विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा ने कहा, “आज के समय में जब बच्चे अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं, ऐसे आयोजनों से उनमें फिर से सांस्कृतिक चेतना जागृत की जा सकती है।” वहीं विशिष्ट अतिथि घनश्याम विश्वकर्मा ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सहयोग देने की बात कही।
आयोजन की सराहना
विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने विजेता बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक और आयोजन समिति की भूमिका
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य अनिल मौर्य, उप प्रधानाचार्य प्रकाश मंडल, सुजैन मैगडीलिया, सुनीता सोरेन, प्रीति शर्मा, नमृता तिवारी, दीपक मुखर्जी, नवीन भूषण, आनंद तिवारी सहित कई शिक्षकों की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन हेमंत विश्वकर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों के भीतर सांस्कृतिक चेतना को जगाने का माध्यम बना, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति से जुड़ाव का सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।