एसपी ने सिपाही विनोद सिंह को किया निलम्बित, यह है आरोप
tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को जलीलपुर चौकी पर कार्यरत पुलिस कर्मी विनोद सिंह को निलम्बित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने एक दुकानदार से मारपीट की है। आपको बता दें कि रविवार की शाम पड़ाव चौराहे पर जाम लगा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात
Jun 27, 2019, 07:21 IST
tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को जलीलपुर चौकी पर कार्यरत पुलिस कर्मी विनोद सिंह को निलम्बित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने एक दुकानदार से मारपीट की है।
आपको बता दें कि रविवार की शाम पड़ाव चौराहे पर जाम लगा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दीवान विनोद सिंह एक दुकान पर काम करने वाले कर्मी को अकारण मारपीटकर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत किए जाने पर एसपी ने जांच करायी तो मामला सही निकला।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी गलत काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।