मातृ दिवस का आयोजन करते हुए मतदाता जागरूकता रैली अभियान का हुआ आयोजन

चंदौली जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां शासन और प्रशासन पूरी सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस महापर्व  को सफल बनाने के लिए लगा हुआ है।

 

चंदौली जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां शासन और प्रशासन पूरी सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस महापर्व  को सफल बनाने के लिए लगा हुआ है।

इसी कड़ी में विद्यालयों द्वारा मातृ दिवस का आयोजन करते हुए मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। हर दिन मां का है कुछ इसी तरह की अभिव्यक्ति लेकर कंपोजिट विद्यालय भोगवार विकासखंड नियमताबाद, कंपोजिट विद्यालय जमुनीपुर विकासखंड सकलडीहा, प्राथमिक विद्यालय से  सेवखर खुर्द विकासखंड सकलडीहा ने मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया  है। जिसमें माताएं विद्यालय में आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बच्चों द्वारा माता के हाथों पर मेहंदी रचने का कार्य किया गया और मेहंदी के माध्यम से वोट फ़ॉर नेशन का संदेश भी दिया गया। 

इस कार्यक्रम के  द्वारा इस लोकतंत्र के महापर्व पर विद्यालय में आई सभी माताओ को आगामी 1 जून को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई और विद्यालय से एक मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

 इसमें सभी बच्चों और उनकी माताओ ने इसमें हिस्सा लिया। विद्यालय पर उपस्थित होने वाली माताओ में सोना देवी, अंजू देवी, सीता देवी, रीता, लालमनी, सविता, शकीला बेगम, बादरूनिशा, पुष्पा, निर्मला सोनकर, शशिकला  देवी के साथ तीनों विद्यालय की शिकाकाएं और शिक्षको ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।