विश्व पर्यावरण दिवस 2025: डीडीयू मंडल में पौधारोपण, प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
 

डीआरएम उदय सिंह मीना ने रोज़ा कॉलोनी पार्क में किया वृक्षारोपण का शुभारंभ

सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के अवसर पर आज भव्य रूप से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे रोज़ा कॉलोनी पार्क में पौधारोपण से हुई, जहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई, जो यूरोपियन कॉलोनी से होते हुए डीडीयू जंक्शन तक पहुंची। इस फेरी में रेलकर्मी, स्काउट एवं गाइड, स्कूली छात्र तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए।

<a href=https://youtube.com/embed/pe-f_lrX1K0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pe-f_lrX1K0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

डीडीयू जंक्शन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान और पर्यावरण की रक्षा के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हरियाली को बढ़ावा देना और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित रेल अधिकारी, कर्मचारी, छात्र और आम नागरिकों की भागीदारी से यह आयोजन सफल रहा और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया