परोरवा गांव में सिर कूचकर युवक की हत्या, सोमवार की रात से था लापता

गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित गिरधारी की छोटी कोठरी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने शव देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
 

खून से लथपथ मिली है लाश

गांव के बाहर एक कोठरी में पड़ा मिला शव

सिर पर गंभीर गंभीर तरह के हैं कई चोट के निशान 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा गांव में एक युवक की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। युवक का शव मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर एक कोठरी में पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या सिर कूचकर की गई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CdMLmXpRGPo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CdMLmXpRGPo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

20 वर्षीय मृतक की पहचान परोरवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामकरन के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और मजदूरी का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार, राजकुमार सोमवार की रात रविदास मंदिर के लिए घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता था।

मंगलवार की दोपहर, गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित गिरधारी की छोटी कोठरी के पास पहुंचे, जहां उन्होंने शव देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय और मुगलसराय कोतवाल गगन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।