नौगढ़-चकरघट्टा में बाइक चोरों का आतंक, मंदिर और घर से 2 मोटरसाइकिल गायब
हनुमान मंदिर से श्रद्धालु की बाइक चोरी
दर्शन के बाद बाहर आए तो बाइक गायब
पिपराही गांव में दरवाजे से उड़ी दूसरी बाइक
लगातार बढ़ती वारदातों से ग्रामीणों में दहशत
चंदौली जिले के नौगढ़ और चकरघटृटा थाना क्षेत्र में दो वारदातों ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने जहां हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर गायब कर दिया, वहीं दरवाजे पर खड़ी दूसरी बाइक को भी पलभर में उड़ा ले गए। लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
आपको बता दें कि नौगढ़ चकिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी नीरज कुमार मौर्य दोपहर में अपनी मोटरसाइकिल UP 65 CY 3105 से नौगढ़ के कोईलरवा हनुमान मंदिर पहुंचे थे। रामलला का दर्शन करने के बाद जब वे बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरों ने लॉक तोड़कर गाड़ी पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए।
पिपराही गांव में दरवाजे से गायब हुई बाइक ..
चकरघटृटा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में भी इसी तरह की घटना हुई। चंद्रशेखर जायसवाल के बेटे प्रशांत कुमार ने थाना पुलिस को बताया कि उसके दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल UP 64 BS 5529 का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर फरार हो गए। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही। लोगों ने मांग की है कि थाना पुलिस गश्त बढ़ाए और सक्रिय गिरोह को जल्द पकड़ा जाए, ताकि गांवों में शांति का माहौल बन सके।
नौगढ़ और चकरघटृटा थाने में पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।