टॉफी का लालच देकर मासूम से दरिंदगी, पड़ोसी 'अंकल' ने किया है रेप
चंदौली के नौगढ़ में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने कक्षा 5 की मासूम छात्रा को टॉफी का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नौगढ़ तहसील में मानवता शर्मसार
मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध
टॉफी का लालच देकर किया दुष्कर्म
आरोपी पड़ोसी युवक गांव से फरार
पुलिस ने दर्ज किया गंभीर मुकदमा
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव का ही एक युवक जिसे मासूम बच्ची अंकल कहकर भरोसा करती थी, उसी ने भरोसे को तोड़ते हुए टॉफी का लालच देकर कक्षा 5 की छात्रा को घर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
बताया जा रहा है कि गांव का 27 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। आरोपी दरवाजा बंद कर उसके मुंह में गमछा ठूंस दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
रोटी बिलखते घर पहुंची मासूम
घटना के बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्ची घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए, जब बच्ची ने रोते हुए पूरी आप बीती सुनाई, तो परिवार में कोहराम मच गया और गांव में खबर फैलते ही आक्रोश बढ़ने लगा।
घटना से आक्रोशित घर वाले बिना विलंब किए नौगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। उन्होंने पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी करने को कहा।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि मासूम के साथ इस तरह की दरिंदगी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। ताकि मामले मे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।