नौगढ़ में टीनशेड पर गिरी आकाशीय बिजली: पिता की गोद में बेहोश हुई बेटी, मची चीख-पुकार

 

चंदौली जिले के नौगढ़ में रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टीनशेड के नीचे खड़ी युवती पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों की सतर्कता और समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच सकी।

 
 

नौगढ़ के देवखत में गिरी आकाशीय बिजली

टीनशेड के नीचे बेहोश हुई किशोरी

समय पर इलाज से बची युवती की जान

परिजनों ने सीएचसी नौगढ़ में कराया भर्ती

खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील

नौगढ़ के देवखत में गिरी आकाशीय बिजली

टीनशेड के नीचे बेहोश हुई किशोरी

समय पर इलाज से बची युवती की जान

परिजनों ने सीएचसी नौगढ़ में कराया भर्ती

खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील

नौगढ़ के देवखत में गिरी आकाशीय बिजली

टीनशेड के नीचे बेहोश हुई किशोरी

समय पर इलाज से बची युवती की जान

परिजनों ने सीएचसी नौगढ़ में कराया भर्ती

खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील

चंदौली जिले की नौगढ़ तहसील अंतर्गत देवखत गांव में रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पूरा परिवार रात का खाना खाकर सोने की तैयारी में जुटा ही था कि अचानक आसमान से ऐसी आफत टूटी जिससे पूरे घर में चीख-पुकार मच गई।

जोरदार धमाके के साथ गिरी बिजली
आंगन में लगे टीनशेड के नीचे मौजूद गुलाब की बेटी सुषमा खाना खाने के बाद सोने जा रही थी। तभी अचानक कड़कड़ाती आवाज और तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से सुषमा झुलसकर सीधे जमीन पर गिर पड़ी और पिता की गोद में ही बेहोश हो गई।

समय पर पहुंचे अस्पताल, बची जान
घटना के तुरंत बाद घबराए परिजनों ने बिना समय गंवाए ग्रामीणों की मदद से अपने निजी वाहन से बेटी को सीएचसी (CHC) नौगढ़ पहुंचाया। वहां नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्या ने बिना देरी किए तुरंत इलाज शुरू किया। डॉक्टर के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने की वजह से युवती की जान बच गई और अब वह खतरे से बाहर है।

गांव में पसरी दहशत, सावधानी की अपील
इस घटना के बाद से देवखत गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आकाशीय बिजली के बढ़ते खतरे को देखते हुए बारिश और खराब मौसम के दौरान पेड़, टीनशेड, खुले मैदान या बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।