नौगढ़ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट से जारी था वारंट      

थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वाराNBW का वारंट जारी हुआ था और काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।
 
 NBW Warranty Arrested

काफी दिनों से नौगढ़ पुलिस को थी इसकी तलाश

न्यायालय की ओर से NBW  का जारी हुआ था वारंट

श्रीकान्त पाल को अरेस्ट करके कोर्ट में किया पेश

चंदौली जिले में थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वाराNBW का वारंट जारी हुआ था और काफी दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी।


आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा आज माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW न0मु0फौ0 870/03 धारा 216  भारतीय दंड विधान थाना नौगढ जनपद चन्दौली से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त श्रीकान्त पाल उर्फ कान्ता पाल पुत्र गुपुत निवासी ग्राम मझगवां थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया है।


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राम भवन यादव, कांस्टेबल अवधेश पटेल सम्मलित रहे।