MP के सीधी जिले में नौगढ़ के रहने वाले एक मजदूर की मौत, हादसे में 7 अन्य घायल

सभी मजदूर होली पर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सीधी जिले के बीना के मटेहनी गांव के समीप बीते मंगलवार की रात पहुंचे।
 
 accident

कर्माबांध गांव निवासी पारसनाथ की मौत

सड़क निर्माण कार्य के लिए कर रहा था मजदूर

होली मनाने के लिए लौट रहा था घर

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के  कर्माबांध गांव निवासी ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। वहीं 7 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी में बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के सीधी जिले के बीना थाना क्षेत्र के मटेहनी गांव के समीप बीते मंगलवार की रात ट्रेलर के धक्का ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दौरान नौगढ़ थाना क्षेत्र के कर्माबांध गांव निवासी ट्रैक्टर सवार एक मजदूर 40 वर्षीय पारसनाथ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में अलग अलग जगहों के रहने वाले सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में घटना स्थल के लिए रवाना हो गये। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कर्माबांध और अमृतपुर गांव के दर्जनभर से अधिकारी मजदूर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सुरहट में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए एक पखवाड़ा पूर्व गये थे। सभी मजदूर होली पर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सीधी जिले के बीना के मटेहनी गांव के समीप बीते मंगलवार की रात पहुंचे। ट्रेलर से ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई और ट्रैक्टर ट्राली पर सवार लोग हादसे का शिकार हो गए।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत कर्माबांध के पारसनाथ के दो भाई हैं। दोनों अलग रहते हैं। पारस की पत्नी की 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी। पारस मजदूरी कर तीन बेटियों और दो बेटों का पालन- पोषण करते थे। उनकी मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 वर्ष है। अन्य सभी छोटे हैं।

सुनील ( 25 ), रामआसरे ( 35 ), महेंद्र (20), नंदू (30), संतू (30), बजरंगी (25), अग्नू ( 35 ) एक महीने से मध्य प्रदेश में सीसी रोड के काम के लिए मजदूरी करने गए थे। वे होली मनाने के लिए ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में पारसनाथ ( 40 ) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।