स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 678 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य शिविरों के अलावा, जिले की सभी 734 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता अभियान और रैलियां भी निकाली जा रही हैं।
 

जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने दी जानकारी

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का किया गया आयोजन

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार  पर है सबका जोर

चंदौली जिले में 'स्वच्छता ही सेवा-2025' अभियान के तहत चंदौली जिले के पांच विकासखंडों में सफाई कर्मचारियों और आम लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने बताया कि इस अभियान की थीम 'स्वच्छोत्सव' रखी गई है और यह 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ पर जोर
यह अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और 'पोषण अभियान' के तहत चलाया जा रहा है। इसके तहत बरहनी, चहनियां, धानापुर, चकिया और नौगढ़ जैसे विकासखंडों में 'सफाई मित्र सुरक्षा शिविर' लगाए गए। इन शिविरों में कुल 678 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 155 महिलाएं और 523 पुरुष शामिल थे। चिकित्सकों ने इन सभी को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सलाह भी दी। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वच्छता जागरूकता पर भी ध्यान
स्वास्थ्य शिविरों के अलावा, जिले की सभी 734 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता अभियान और रैलियां भी निकाली जा रही हैं। इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत सफाई से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए भी काम किया जा रहा है।